1.

किताब-घर, एवेन्यू रोड़, बेंगलूर, इनके नाम पर ‘रामचरित मानस’ और गुरुनाथ जोशी कृत ‘हिन्दी-कन्नड़ कोश’ मँगाते हुए एक पत्र लिखिए।

Answer»

प्रेषक,
अरविंद उपाध्याय
दसवी कक्षा, ‘डी’ विभाग
कॉर्निवल हाईस्कूल
जे.पी. नगर,
बेंगलूरु – 72.
ता. 16 अप्रैल 2018

सेवा में,
किताब-घर
एवेन्यू रोड़
बेंगलूरु – 1.

मान्य महोदय,

विषय : किताबों के लिए पत्र

सेवा में निवेदन है कि मुझे नीचे लिखी किताबों की आवश्यकता है। अतः इस पत्र के पहुंचते ही उन किताबों को वी.पी.पी. द्वारा भेजने की कृपा कीजिए।
1) रामचरितमानस – ले.: तुलसीदासजी – 3 प्रतियाँ
2) हिन्दी-कन्नड़ कोश – ले. गुरुनाथ जोशी – 2 प्रतियाँ
यथा शीघ्र ऊपर लिखित किताबों को भेजने की व्यवस्था कीजिए।

धन्यवाद।

भवदीय
अरविंद उपाध्याय



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions