1.

कल्पना कीजिए कि मैना के बलिदान की यह खबर आपको रेडियो पर प्रस्तुत करनी है । इन सूचनाओं के आधार पर आप एक रेडियो समाचार तैयार करें और कक्षा में भावपूर्ण शैली में पढ़े ।

Answer»

अब एक विशेष समाचार कल शाम 7 बजे कानपुर के किले में एक भयानक हत्याकांड हो गया । यह जघन्यकांड अंग्रेजों द्वारा किया गया । हम आपको बताना चाहते हैं कि कल आधी रात में नाना साहब की बालिका मैना को अउटरम ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह रात्रि के समय अपने भग्न महल पर विलाप कर रही थी । बेरहम जनरल ने मैना की जी भर के रोने की अंतिम इच्छा पूर्ण करने से इन्कार कर दिया और उसे कानपुर के जेल में बंदी बनाकर भेज दिया । आगे हमारे संवाददाता श्री मोहन मिश्रा ने बताया कि आज रात योजनाबद्ध ढंग से मैना को धधकती आग में डालकर उसकी क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गई । स्थानीय लोगों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाकर घटना की जाँच कराने की मांग की है ।



Discussion

No Comment Found