1.

कम्प्यूटर और इंटरनेट से हमें क्या लाभ हुए हैं?

Answer»

कम्प्यूटर से बड़ी से बड़ी गणना भी पलक झपकते हो जाती है। बटन दबाते ही बैंक में आपका पूरा खाता सामने आ जाता है। घर बैठे रेलवे और हवाईसफर के टिकट बुक करा सकते हैं। घर बैठे मुद्रण-कार्य किया जा सकता है। सेना, शिक्षा आदि तमाम क्षेत्रों में कम्प्यूटर का उपयोग वरदान सिद्ध हुआ है।

इंटरनेट जानकारी का भंडार है। इसमें किसी भी क्षेत्र से संबंधित पूरी और प्रामाणिक जानकारी मिल सकती है।



Discussion

No Comment Found