1.

कम्प्यूटर की केन्द्रीय संगणना इकाई के प्रमुख अंग मुख्य स्मृति के कार्यों का उल्लेख कीजिए।

Answer»

मुख्य स्मृति के कार्य-यह CPU का सबसे महत्त्वपूर्ण एवं प्रमुख अंग है। इसे आन्तरिक स्मृति या प्राथमिक स्मृति भी कहा जाता है। इसके तीन प्रमुख कार्य होते हैं

⦁    निवेश किए गए आँकड़ों और निर्देशों का भण्डारण करना।
⦁    नियन्त्रण इकाई तथा अंकगणितीय एवं तार्किक प्रभाग के आँकड़े व सूचनाएँ पहुँचाना।
⦁    नियन्त्रण इकाई तथा अंकगणितीय एवं तार्किक प्रभाग द्वारा परिणाम के रूप में उत्पन्न आँकड़ों का पुनः भण्डारण करना।



Discussion

No Comment Found