1.

कन्स्ट्रक्टर क्या है? इसे कैसे डिक्लेयर करते हैं? इसकी विशेषताएँ बताइट। 

Answer»

प्रोग्राम में किसी क्लास टाइप का कोई ऑब्जेक्ट बनाने के लिए कम्पाइलर उसके लिए स्थान सुरक्षित करने के लिए एक फंक्शन को कम्पाइल करता है, जिसे कन्स्ट्रक्टर कहा जाता है। कन्स्ट्रक्टर किसी भी प्रकार की कोई वैल्यू रिटर्न नहीं करता। यह स्वतः ही कॉल होता है जब क्लास का ऑब्जेक्ट बनता है। इसका नाम क्लास के नाम के समान ही होता है। कन्स्ट्रक्टर की विशेषताएँ निम्न हैं –

⦁    कन्स्ट्रक्टर्स स्वतः ही कॉल होते हैं, जब ऑब्जेक्ट बनता है।
⦁    कन्स्ट्रक्टर्स स्टैटिक नहीं हो सकते।
⦁    कन्स्ट्रक्टर्स के पास डिफॉल्ट आरग्यूमेण्ट होते हैं।
⦁    कन्स्ट्रक्टर अपनी क्लास के सदस्य फंक्शन को कॉल कर सकता है।

कन्स्ट्रक्टर को घोषित करना

जब कन्स्ट्रक्टर क्रियान्वित होता है तो यह वैल्यू रिटर्न नहीं करता। कन्स्ट्रक्टर को घोषित करने का प्रारूप,
class_name (argument_list);

(i) क्लास के अन्दर कन्स्ट्रक्टर
class Emp
{
public:
int sal;
Emp ()
{
cout<<"Employee Salary"
}
};

(ii) क्लास के बाहर कन्स्ट्रक्टर
class Emp
{
public:
int sal;
Emp ();
};
Emp :: Emp()
cout<<"Employee Salary";
}



Discussion

No Comment Found