1.

कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए : (जेवरों, अमरूद, बड़गरा, कौमुदी, सत्यवादी, दृढ़, देशप्रेम, टोकरी)(1) नेपोलियन जब छोटा था तभी से वह ……………. था।(2) लड़की …………. बेचने के लिए जा रही थी।(3) नेपोलियन के टकराने से उसकी …………. नीचे गिर पड़ी।(4) बचपन से ही उसे खुद पर …………. विश्वास था।(5) वहाँ …………………………. नाम के गाँव में सभा का आयोजन किया गया।(6) गाँधीजी ने उपस्थित बहनों से …………………………………. की भीख माँगी।(7) गाँधीजी ने …………………………………. से कहा।(8) …………………………………. से बढ़कर कुछ नहीं।

Answer»

(1) नेपोलियन जब छोटा था तभी से वह सत्यवादी था।

(2) लड़की अमरूद बेचने के लिए जा रही थी।

(3) नेपोलियन के टकराने से उसकी टोकरी नीचे गिर पड़ी।

(4) बचपन से ही उसे खुद पर दृढ़ विश्वास था।

(5) वहाँ बड़गरा नाम के गाँव में सभा का आयोजन किया गया।

(6) गाँधीजी ने उपस्थित बहनों से जेवरों की भीख माँगी।

(7) गाँधीजी ने कौमुदी से कहा।

(8) देशप्रेम से बढ़कर कुछ भी नहीं।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions