1.

कपास उत्पादन का विस्तार से वर्णन कीजिए।

Answer»

भारत कपास के पौधे का मूल स्थान है। सिन्धु घाटी की सभ्यता के अध्ययन से इस बात के प्रमाण मिले हैं कि उस समय भी कपास की पैदावार होती थी। उस काल में यहां की कपास को बेबीलोन के लोग ‘सिन्धु’ तथा यूनानी इसे ‘सिन्दों’ के नाम से पुकारते थे। कपास लंबे, मध्यम तथा छोटे रेशे वाली होती है। भारत में मुख्यतः मध्यम तथा छोटे रेशे वाली कपास उगाई जाती है। लंबे रेशे वाली कपास केवल पंजाब तथा हरियाणा में ही पैदा होती है। देश में कपास उत्पादन का वर्णन इस प्रकार है —

  1. कपास दक्कन के काली मिट्टी वाले शुष्क भागों में खूब उगती है। गुजरात और महाराष्ट्र दो प्रमुख कपास उत्पादक राज्य हैं। महाराष्ट्र में कपास का उत्पादन सबसे अधिक होता है। दूसरे स्थान पर गुजरात व तीसरे स्थान पर पंजाब का नाम आता है।
  2. राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश एवं तमिलनाडु अन्य कपास उत्पादक राज्य हैं।
  3. पिछले वर्षों में पंजाब में कपास का उत्पादन क्षेत्र निरन्तर बढ़ रहा है। परिणामस्वरूप कपास के उत्पादन में भी वृद्धि हुई। इस समय पंजाब में 17 लाख से भी अधिक कपास की गांठों का उत्पादन होता है।
  4. वर्ष 2000-01 में देश में 86 लाख हेक्टेयर भूमि पर कपास की खेती की गई। इस वर्ष कुल 97 लाख कपास की गांठों का उत्पादन हुआ। इनमें से प्रत्येक गांठ का वजन 170 कि० ग्रा० था।
  5. कपास के उत्पादन में उतार-चढ़ाव काफी अधिक होता है। इसका कारण फ़सलों में होने वाली बीमारियां हैं। कपास के मूल्य में होने वाले परिवर्तनों से भी कपास के उत्पादन में उतार-चढ़ाव आता रहता है।


Discussion

No Comment Found