1.

क्रियाएँ मुख्यतः दो प्रकार की होती हैं-सकर्मक और अकर्मक सकर्मक क्रिया- वाक्य में जिस क्रिया के प्रयोग में कर्म की अपेक्षा रहती है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं; जैसे- शीला ने सेब खाया। मोहन पानी पी रहा है। अकर्मक क्रिया- वाक्य में जिस क्रिया के प्रयोग में कर्म की अपेक्षा नहीं होती, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं; जैसे- शीला हँसती है। बच्चा रो रहा है। नीचे दिए वाक्यों में कौन-सी क्रिया है- सकर्मक या अकर्मक? लिखिए- 1. उन्होंने वहीं हाथ पकड़ लिया। 2. फिर चोरों-सी जीवन कटने लगा। 3. शैतान का हाल भी पढ़ा ही होगा। 4. मैं यह लताड़ सुनकर आँसू बहाने लगता। 5. समय की पाबंदी पर एक निबंध लिखो। 6. मैं पीछे-पीछे दौड़ रहा था।

Answer»

1. सकर्मक 

2. सकर्मक 

3. सकर्मक 

4. सकर्मक 

5. सकर्मक 

6. अकर्मक



Discussion

No Comment Found