1.

कर्नाटक के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के संबंध में ‘मानव’ के क्या उद्गार हैं?

Answer»

कर्नाटक की गौरव गाथा गाते हुए कवि मानव कह रहे हैं कि दुनिया भर में माथा ऊँचा करनेवाले टीपू सुलतान की वीरता, अपने बलिदान के लिए प्रसिद्ध रानी चेन्नम्मा इस धरती की देन है। प्रकृति का सुंदर रूप यहाँ देखने को मिलता है। ऐतिहासिक घटनाओं का प्रमुख क्रीडास्थल यह कर्नाटक ही है। भारतीयता कन्नड़ नाडू में बहु रूपों में संवरती है। कर्नाटक में कावेरी नदी बहती है। यहाँ के बसवेश्वर, अक्कमहादेवी, रामानुज जैसे संतों ने अपने ज्ञान से संसार को प्रकाशि किया है। इस प्रकार धर्म, कला एवं संस्कृति का आराधना का केन्द्र है कर्नाटक।



Discussion

No Comment Found