|
Answer» क्षेत्रीय सर्वेक्षण करने से पूर्व अध्यापक द्वारा विद्यार्थियों को दिए जाने वाले निर्देश निम्नलिखित ⦁ क्षेत्रीय लोगों के साथ निकट का सम्बन्ध बनाना। ⦁ क्षेत्रीय लोगों को अपने सर्वेक्षण से सम्बन्धित सही जानकारी देना। ⦁ प्रश्न सरल, छोटे और केवल सर्वेक्षण से सम्बन्धित ही होने चाहिए। ⦁ उत्तरदाता यदि किसी कार्य में व्यस्त है तो उससे प्रश्न नहीं पूछा जाना चाहिए। ⦁ अपना प्रश्न पूछने से पहले उत्तरदाता से उसके परिवार की कुशल-मंगल आदि के सम्बन्ध में बात करने की औपचारिकता अवश्य निभानी चाहिए। ⦁ उत्तरदाता से प्राप्त प्रश्न के उत्तर को तुरन्त अपनी नोटबुक में नोट करना चाहिए, ताकि बाद में भूल न जाएँ। ⦁ यदि उत्तरदाता अपना दिया गया उत्तर नोट न करवाना चाहता हो तो उसके सामने ऐसा नहीं करना चाहिए। ⦁ सर्वेक्षक को ऐसा कोई वचन नहीं देना चाहिए, जो कि बाद में पूरा न किया जा सके।
|