1.

कवि के अनुसार आज हर दिशा दक्षिण दिशा क्यों हो गई है ?

Answer»

कवि की माँ ने बचपन में जब दक्षिण दिशा का ज्ञान कराया था तब से आज की परिस्थिति बहुत बदल चुकी है । आज मनुष्य का जीवन कहीं सुरक्षित नहीं है । हर दिशा में जीवन-विरोधी ताकतें फैलती जा रही हैं । वैज्ञानिक उपकरणों ने जहाँ एक ओर विकास को गति प्रदान की है तो वहीं दूसरी ओर विध्वंसक हथियारों ने मानवजीवन को खतरे में डाल दिया है । संसार के हर कोने में मौत अपना डेरा जमाए बैठी है ।



Discussion

No Comment Found