1.

कवि को कोयल से ईर्ष्या क्यों हो रही है ?

Answer»

कोयल की स्वतंत्रता से कवि को ईर्ष्या हो रही है। कोयल स्वच्छंद रूप से आसमान में उड़ सकती है जबकि कवि दस फुट की काल-कोठरी में कैद है। कोयल मधुर गीत गा सकती है, अपने गीतों पर लोगों की वाह-वाही लूट सकती है, जबकि कवि के लिए रोना भी एक बड़ा गुनाह है जिसके लिए उसे दंडित किया जा सकता है।



Discussion

No Comment Found