1.

कवि ने क्या समझाने के लिए आकाश का उदाहरण दिया है?

Answer»

कवि कहता है कि जरा आकाश के चेहरे को तो देखो। : अब तक उसके न जाने कितने प्रिय तारे टूट चुके हैं। जो तारे टूट गए वे फिर कभी आकाश को नहीं मिल पाए। परंतु क्या आकाश कभी अपने टूटे तारों पर शोक मनाता है इस उदाहरण से कवि समझाता है कि जिस तरह आकाश उन बिछुड़े हुए तारों को भूल जाता है, उसी तरह मनुष्य को भी अपने प्रिय व्यक्ति के विछोह को भूल जाना चाहिए, क्योंकि जो बात बीत गई, वह सदा के लिए समाप्त हो गई। उसे याद करना व्यर्थ है।



Discussion

No Comment Found