1.

कवि ने स्वयं को दीवाना क्यों कहा है?

Answer»

कवि नहीं चाहता कि उसे एक कवि के रूप में स्मरण किया जाए। वह तो स्वयं को प्रेम का दीवाना बताता है। केवल काव्य-रचना से संसार में प्रसिद्धि पाना उसका लक्ष्य नहीं है। वह तो संसार को प्रेम और मस्ती का ऐसा संदेश देना चाहता है, जिसे सुनकर सारा संसार झूमने, झुकने और लहराने को बाध्य हो जाय। यही कारण है कि कवि स्वयं को “दुनिया का एक नया दीवाना घोषित करना है।



Discussion

No Comment Found