1.

 क्या गाती हो ?क्यों रह-रह जाती हो ?कोकिल बोलो तो !क्या लाती हो ?संदेशा किसका है ?कोकिल बोलो तो!ऊँची काली दीवारों के घेरे में, डाकू,चोरों, बटमारों के डेरे में,जीने को देते नहीं पेट-भर खाना,मरने भी देते नहीं, तड़प रह जाना !जीवन पर अब दिन-रात कड़ा पहरा है,शासन है, या तम का प्रभाव गहरा है ?हिमकर निराश कर चला रात भी काली,इस समय कालिमामयी जगी क्यूँ आली ?भावार्थ : कैदी के रूप में कवि कोयल से पूछता है कि वह क्या गाती है और बीच-बीच में चुप क्यों हो जाती है। अपने गीतों के माध्यम से मेरे लिए क्या तुम किसी का संदेश लाई हो ? कवि जेल के अंदर का वर्णन करते हुए कहता है कि हे कोयल ! जेल डाकू, चोर और बदमाशों का घर है। उन सबके बीच हम जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को रखा गया है। जेल में भरपेट भोजन भी नसीब नहीं होता है।यहाँ न जीने दिया जाता है और न ही मरने दिया जाता है। यहाँ अमानवीय परिस्थितियों में नारकीय जीवन बिताना पड़ रहा है। जेल कर्मचारी हम पर कड़ा पहरा रखते हैं। हमारी हर गतिविधि पर बारीक नजर रखी जाती है। ऐसा लगता है जैसे शासन नहीं बल्कि घोर अन्याय हैं। रात इतनी बीत चुकी है कि अब चन्द्रमा भी हमें निराश कर चला है। अब दुख की इस काली अंधेरी रात में आशा की कोई किरण नहीं है। हे सखि ! इस घोर अंधकारमय वातावरण में तू क्यों जाग रही है और हमें भी जगा रही है ? क्या हमारे लिए कोई संदेश तो नहीं लाई है ?1. ब्रिटिश शासन में जेल में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता था ?2. कवि कोयल से क्या पूछता है ?3. ‘इस समय कालिमामयी रात’ का क्या आशय है ?4. कवि कहाँ रहकर कोयल से बातें कर रहा है ? क्यों ?5. ‘दिन-रात’ में कौन-सा समास है ? 

Answer»

1. ब्रिटिश शासन में जेल में स्वतंत्रता सेनानियों को चोर, लुटेरों और बदमाशों के साथ रखा जाता था। न ठीक से जीने दिया जाता था, न मरने। उन्हें अमानवीय परिस्थितियों में नारकीय जीवन बिताना पड़ता था।

2. कवि कोयल से पूछता है कि घोर अंधेरी रात में असमय क्यों बोल रही हो। क्या किसी का संदेश लेकर आई हो ?

3. ‘इस समय कालिमामयी’ के माध्यम से कवि ने काली अंधेरी रात के साथ-साथ अंग्रेजों के अमानवीय शासन की ओर संकेत किया है।

4. कवि जेल की चार दीवारी के बीच रहकर कोयल से बातें कर रहा है। वह कवि होने के साथ एक स्वतंत्रता सेनानी है। उसकी कविताएँ राष्ट्रीय भावना जगा रही थीं, जिससे अंग्रेजों के प्रति लोगों के मन में विद्रोह जन्म ले रहा था। जिसके कारण अंग्रेजों ने उसे जेल में कैद कर दिया है।

5. “दिन-रात’ में द्वन्द्व समास है।



Discussion

No Comment Found