Saved Bookmarks
| 1. |
क्या सिंचित क्षेत्र को बढ़ाना महत्त्वपूर्ण है? क्यों? |
|
Answer» सिंचित क्षेत्र में वृद्धि करना निम्न दृष्टि से महत्वपूर्ण है ⦁ सिंचाई की सुविधा प्राप्त भूम के टुकड़े में कृषि उत्पादन असिंचित भूमि के टुकड़े के उत्पादन से अधिक होता है। ⦁ कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए सिंचित क्षेत्र महत्त्वपूर्ण ही नहीं बल्कि आवश्यक भी है। ⦁ पौधों का जन्म, उनका विकास, फलना और फूलना; मिट्टी, जल और हवा के कुशल संयोग पर निर्भर करता है। ⦁ यदि सिंचाई की असुविधा के कारण जल प्राप्त नहीं होता तो फसल सूख जाएगी, यदि लगातार जल की कमी होतो अकाल का भय हो जाता है। ⦁ सिंचित क्षेत्र की वृद्धि से भारत में व्याप्त मानसून की अनिश्चित बरसात से मुक्ति मिलेगी। |
|