Saved Bookmarks
| 1. |
क्या तालाब का जल पीने के लिए योग्य है? यदि नहीं, तो क्यों? |
|
Answer» तालाब का जल पीने के लिए योग्य नहीं होता।। तालाब चारों ओर से बंद होता है। उसमें चारों ओर से बाहर की धूल-मिट्टी गिरती है। पेड़ों के पत्ते गिरकर सड़ते रहते हैं। लोग तालाब के किनारे कपड़े धोते हैं और जानवरों को नहलाते हैं। यह सारी गंदगी तालाब के जल को दूषित कर देती है। यह दूषित जल पीने से हैजा, पेचिश आदि तरह-तरह की जानलेवा बीमारियाँ होने की पूरी संभावना रहती है। इसलिए तालाब का जल पीने के योग्य नहीं होता। |
|