Saved Bookmarks
| 1. |
लाभ का पुन: विनियोग सभी कंपनियों के लिए संभव नहीं है । समझाइए । |
|
Answer» अनामत और फंड स्वरूप में रखे गए लाभ का भाग जिसे वापस धंधे के उपयोग में लिया जाये तो उसे लाभ का पुनः विनियोग कहते हैं । इस प्रकार लाभ का पुन: विनियोग मात्र पुरानी और आर्थिक रूप से सम्पन्न कंपनियाँ ही कर सकती हैं, कारण कि इन कंपनियों की लाभ कमाने की शक्ति अधिक और नियमित होती है । पुरानी कंपनियाँ ही अधिक प्रमाण में लाभ कमाकर उसमें से अनामत उपस्थित कर सकती हैं । कार्यरत होते हुए भी जिन कंपनियों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो तथा जो सतत हानि कर रही हों उनके लिए अनामत या फंड उपस्थित करना संभव नहीं है । नयी कंपनी यदि प्रारंभ के वर्ष से ही कम डिविडन्ड देकर अनामत और फंड बढ़ाने का प्रयास करें तो उनकी प्रतिष्ठा घटती है । |
|