Saved Bookmarks
| 1. |
लड़का-लड़की का मिलन किस प्रकार हुआ? उनके बीच क्या बातें हुई? |
|
Answer» बम्बूकार्ट वालों के बीच में से निकलकर लड़का-लड़की चौक की एक दुकान पर मिले। लड़को मामा के केश धोने के लिए दही लेने आया था और लड़की बड़ियाँ लेने आई थी। दुकानदार एक ग्राहक से उलझ रहा था इसलिए दोनों को बात करने का अवसर मिल गया। दोनों ने एक-दूसरे का स्थान भी जान लिया। ग्राहक से छुटकारा पाकर उसने दोनों को सौदा दिया। रास्ते में लड़के ने सहज रूप में पूछ लिया ‘तेरी कुड़माई हो गई?’ लड़की शरमाकर ‘धत्’ कहकर चली गई। सब्जीवाले, दूधवाले के यहाँ दोनों का अकस्मात् फिर मिलन हुआ। लड़के ने फिर वही प्रश्न किया। एक दिन लड़की ने उसे निराश कर दिया और कह दिया ‘ हो गई।’ |
|