Saved Bookmarks
| 1. |
लेखक के जन्मदिन की योजना अधूरी क्यों रह गई? |
|
Answer» कुछ लोग लेखक के जन्मदिन पर उनका अभिनंदन करना चाहते थे। लेखक ने उनसे पूछा कि वे उन्हें सिर्फ अभिनंदनपत्र और प्रशंसा देंगे या और कुछ। उन्होंने जवाब दिया कि वे द्रव्य संग्रह करके उन्हें थैली देंगे। लेखक ने उनसे कहा, ‘अधिक से अधिक पैसा एकत्र कीजिए। इसमें से 25 प्रतिशत आपका, बाकी मेरा।’ अभिनंदन करनेवालों को लेखक की यह बात अपमानजनक लग गई। वे लोग पीछे हट गए। इसलिए लेखक के जन्मदिन की योजना अधूरी रह गई। |
|