1.

लेखक ने गांधीजी के बिस्तरे को गौरवशाली क्यों कहा हैं ?

Answer»

लेखक के अनुसार यों तो गांधीजी का बिस्तरा खजूर की चटाई पर एक गद्दा डालकर और उसे खादी से ढककर बनाया गया था, पर इस सादगी में भी वह महान है। वह बड़े-बड़े रत्नजड़ित सिंहासनों से भी बड़ा सिंहासन है। क्योंकि उस बिस्तर को अपने ऊपर उस बड़े आदमी, उस महापुरुष को दिनों, महीनों, वर्षों आसीन कराने का गौरव प्राप्त हुआ है, जिसके दर्शन को लोग तरसते थे। इसलिए लेखक ने गांधीजी के बिस्तरे को गौरवशाली कहा है।



Discussion

No Comment Found