1.

लहना को चकमा देना आसान नहीं। इसे अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए।

Answer»

लहना ने अफसर से कहा मुझे चकमा देने के लिए चार आँखें चाहिए। सूबेदार तो लपटन के धोखे में आ गए लेकिन उसने लपटन के व्यवहार, उसकी भाषा एवं वेश से पहचान लिया। लपटन की शक्ल देखी, उसके बाल देखे लिए एवं पुरानी घटनाओं को याद दिलाकर जान लिया कि यह धोखेबाज है। उसने अपने गाँव के तुरकी मौलवी को भी पहचान लिया था जो गाँव में ताबीज बाँटता था तथा बच्चों को दवाई देता था। बड़ के नीचे बैठकर हुक्का पीता था। जर्मन लपटन ने उसे धोखा देने का प्रयास तो किया मगर सफल नहीं हो सका।



Discussion

No Comment Found