Saved Bookmarks
| 1. |
लहनासिंह ने लौटकर क्या देखा और क्या किया? |
|
Answer» अन्दर से लौटकर लहनासिंह खाई के मुहाने पर दीवार से चिपककर खड़ा हो गया। उसने देखा कि लपटन साहब ने जेब से बेल के बराबर के तीन गोले निकाले। तीनों को खन्दक में जगह-जगह रखा और तीनों को एक तार से बाँध दिया। तार के आगे सूत की गुत्थी थी जिसे सिगड़ी के पास रख दिया था और उस गुत्थी को दियासलाई से जलाने का प्रयास किया कि लहनासिंह ने दोनों हाथों से उठाकर उल्टी बन्दूक को साहब की कुहनी पर दे मारा जिससे दियासलाई गिर गई और एक कुन्दा साहब की गर्दन पर मारा। जिससे साहब बेहोश हो गए। उनकी जेब से तीन-चार लिफाफे और एक डायरी निकालकर अपने पास रख ली। |
|