1.

लिंकन अपने पुत्र को कैसा बनाना चाहते थे ?

Answer»

लिकन अपने पुत्र को एक निर्भय और सत्यनिष्ठ इंसान बनाना चाहते थे। वे चाहते थे कि उनका पुत्र पसीना बहाकर धन कमाना सीखे। वह हार को झेलना सीखे और जीतने पर उसकी खुशी में फुला न समाए। वह किसी से ईष्या-द्वेष न करे और हर्ष में भी संयम रखे। वह गुंडों से डरने के बदले उन्हें झुकाने की कला सीखे। वह प्रकृति के सौंदर्य और ऐश्वर्य का प्रेमी बने। उसमें इतना आत्मविश्वास हो कि वह दूसरों की बातों में न आए। वह उस व्यक्ति जैसा बने जो दु:ख में भी हंसता है और दूसरों की बातों में आकर अपना मार्ग कभी न छोड़े। लिकन अपने पुत्र को वीर, धैर्यवान, स्वावलंबी, न्यायप्रिय व्यक्ति बनाना चाहते थे।



Discussion

No Comment Found