1.

लक्ष्मीबाई के जीवन से हमें क्या संदेश मिलता है?

Answer»
  • लक्ष्मीबाई के जीवन से हमें ये संदेश मिलते हैं –
  • हर एक नागरिक को देश – प्रेम तथा देश – भक्ति के साथ रहना चाहिए।
  • हर एक को विलासिता से दूर रहना चाहिए। देश के लिए मर मिटना चाहिए।
  • छुआछूत और ऊँच – नीच के भेदों को भूलकर जन सेवक बनना चाहिए।
  • सेवा, तपस्या और बलिदान आदि गुणों से ओतप्रोत होना चाहिए।
  • अबला हमेशा अबला नहीं आवश्यकता पड़ने पर वह सबला भी बन सकती है।
  • हर एक को स्वराज्य की नींव का पत्थर बनना चाहिए।


Discussion

No Comment Found