1.

लोकसभा सदस्य बनने के लिए व्यक्ति में कौन-सी योग्यताएँ होनी चाहिए।

Answer»

व्यक्ति को लोकसभा का सदस्य बनाने के लिए व्यक्ति में निम्न योग्यताएँ होनी चाहिए।

⦁    वह भारत का नागरिक हो।
⦁    यदि वह लोकसभा का सदस्य बनना चाहता है, तो वह 25 वर्ष की आयु और राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए 30 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो।
⦁    वह भारत सरकार अथवा किसी राज्य सरकार के अधीन किसी लाभ के पद पर कार्य न कर रहा हो।
⦁    वह पागल अथवा दिवालिया न हो।
⦁    वह किसी गंभीर अपराध में दंडित न किया गया हो।
⦁    उसके पास वे सभी योग्यताएँ हों, जो समय-समय पर संसद निश्चित करे।



Discussion

No Comment Found