| 1. |
लोकतंत्र के मुख्य सिद्धांत क्या है |
|
Answer» लोकतंत्र को मुख्य सिद्धांत निम्नलिखित हैं। (1) उदारवादी सिद्धान्त — इस सिद्धांत में स्वतंत्रता, समानता, धर्म-निरपेक्षता, समान न्याय और मौलिक अधिकार जैसी बातों पर जोर दिया जाता है। (2) अभिजनवादी सिद्धान्त — इस सिद्धांत में कुछ विशिष्ट गुणों लैस विशिष्ट लोग बहुसंख्यक जनता का नेतृत्व रखने की योग्यता रखते हैं। (3) बहुलवादी सिद्धान्त — इस सिद्धांत में को नियम या नीति समाज के विभिन्न समूहों और वर्गों के विचारों के पारस्परिक आदान-प्रदान और मत से बनाई जाती है, क्योंकि कोई अकेला वर्ग पूर्ण सक्षम नही होता। (4) सहभागिता का सिद्धान्त — इस सिद्धांत में नेता, दल और जनता के आपसी सहयोग से आगे बढ़ा जाता है। ये सहभागिता चुनाव के समय अधिक होती है। जैसे दल के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना आदि। (5) जनता का लोकतंत्र — इस सिद्धांत के अन्तर्गत सारा नियंत्रण जनता के हाथ में होता है। शासन व्यवस्था से लेकर अन्य सभी कार्यों का निष्पादन जनता द्वारा किया जाता है। इसमें किसी शासक की भूमिका नही होती बल्कि जनता ही शासक होती है। इसमें सबको समान स्तर पर अधिकार प्राप्त होते है। |
|