| 1. |
| मानव जीवन की सार्थकता' के बारे में अपनेविचार लिखिए : |
|
Answer» मानव जीवन की सार्थकता मानव जीवन अनमोल है| मानव को जीवन भगवान के द्वारा दिया गया उपहार है| हमें अपने जीवन को ख़ुशी से व्यतीत करना चाहिए , जीवन एक बार मिलता इसे हमें व्यर्थ नहीं करना चाहिए | हमें गलत कामों में अपना समय और जीवन बर्बाद नहीं करना चाहिए | मानव जीवन एक बार मिलता है , इसे अच्छे से व्यतीत करना चाहिए | अच्छे कर्म करने चाहिए | सब के साथ दया भावना , प्रेम , मिलकर रहना चाहिए | हमारे जीवन में कोई भी भीषण समस्या आ जाए तो हमें डरना नहीं चाहिए और न ही हिम्मत नहीं हारनी चाहिए| हमारे जीवन में कोई भी समस्या आए उसका समाधान हमेशा निकल आता है बस हमें हिम्मत से दिमाग से काम करना चाहिए | सब के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए और अच्छी वाणी का प्रयोग करना चाहिए | |
|