1.

 मानवविकास आंक में किन-किन बातों का समावेश होता है ? उसे समझाइए ।

Answer»

आर्थिक विकास के रूप में जब अन्य निर्देशक टीकापात्र बने तब 1990 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा मानवविकास आंक (HDI – Human Development Index) नया निर्देशक प्रस्तुत किया गया । इसमें आर्थिक मापदण्डों के साथ-साथ बिनआर्थिक मापदण्डों को भी शामिल किया गया है । 1990 से HDI को मापने के लिए जो न्यूनतम और महत्तम मूल्यों का उपयोग होता था । उसमें 2010 में सुधार किया गया ।

मानवविकास अंक (HDI) में निम्नलिखित तीन बातों को ध्यान में लिया जाता है :

(1) अपेक्षित औसत आयु : जन्म के समय जनसंख्या का अपेक्षित आयु कितनी है । इसके आधार पर अंक दिया जाता है । यदि 50 वर्ष से कम है तो स्वास्थ्य से वंचित है यदि आयु अधिक है तो स्वास्थ्य अच्छा माना जाता है ।

(2) शिक्षण : साक्षरता को जानने के लिए दो बातों को ध्यान में रखा जाता है ।
(A) 15 वर्ष से कम बालक कितनी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं ।
(B) 15 वर्ष से अधिक प्रौढ़ कितनी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं ।
मानवविकास अंक लिए (A) स्कूलिंग के औसत वर्ष और (B) स्कूलिंग के अपेक्षित वर्षों में देश की स्कूली स्तर कितने वर्ष अपेक्षित हैं । उसमें से बालक स्कूल में कितने वर्ष व्यतीत करता है । उसका अंक ज्ञात किया जाता है ।

(3) जीवनस्तर : किसी देश की जनसंख्या का जीवनस्तर जानने के लिए उस देश के लोगों को प्राप्त होनेवाली सुविधाएँ जिनमें शुद्ध पीने का पानी, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, बालमृत्युदर, प्रतिव्यक्ति प्राप्त दैनिक कैलरी, बालमृत्युदर का प्रमाण आदि का समावेश किया जाता है ।

जीवनस्तर को जानने के लिए उस देश की प्रतिव्यक्ति आय का उपयोग करते हैं । उस देश की प्रतिव्यक्ति आय की गणना अमेरिकन डॉलर में करते हैं जिसे समखरीदशक्ति (PPP) कहते हैं ।

इन तीनों निर्देशकों के आधार पर मानव विकास अंक की रचना की जाती है । जिसका मूल्य 0 से 1 होता है । इसके आधार पर कौन-सा देश श्रेष्ठ है और कौन-सा देश घनिष्ठ है । इसका ख्याल आता है ।

जैसे : 2014 में नोर्वे 0.944 अंको के साथ 188 देशों में प्रथम स्थान पर था । नाइजेरिया 0.348 अंक के साथ अंतिम क्रम पर था । भारत 0.609 अंक के साथ विश्व में 130 वें स्थान पर था । इस प्रकार भारत मध्यम मानव विकासवाले राष्ट्रों में शामिल हैं ।



Discussion

No Comment Found