1.

'मेरा नया बचपन’ कविता आपको क्या संदेश देती है? स्पष्ट कीजिए।

Answer»

कविता का विषय यद्यपि नया नहीं है। किन्तु उसका प्रस्तुतीकरण हमारे मन को जीवन के प्रति नई सोच के लिए प्रेरित करता है।

बचपन हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। सभी को इस स्मरणीय अनुभव से गुजरना होता है। आदमी जैसे-जैसे बड़ा होता है, उसके जीवन में नियम-कायदों, ऊँच-नीच, सावधानियों आदि का प्रवेश होता चला जाता है। जीवन का स्वाभाविक रूप धुंधला होता जाता है। जीवन एक संघर्षों का रणक्षेत्र सा हो जाता है। इसके परिणामस्वरूप तनाव, चुनौतियाँ और अप्रिय प्रतिक्रियाएँ जीवन को भार-सा बना देती हैं।

कविता हमें संदेश देती है कि हमें सारी उम्र अपने बचपने को अपनी जीवनचर्या का अंग बनाए रखना चाहिए। हम एक प्रौढ़ बालक बने रहें तो तनाव-मुक्त, सहज मस्ती और भेद भाव रहित जिंदगी का आनंद पा सकते हैं।



Discussion

No Comment Found