1.

मेरा नया बचपन’ कविता में माँ-बेटी के बीच क्या संवाद हुए? अपने शब्दों में लिखिए।

Answer»

नन्ही-सी गुड़िया ने जब सुभद्रा जी को ‘ओ माँ !’ कहकर पुकारा तो कवयित्री के तन-मन वात्सल्य से भीग गए। देखा कि बिटिया मिट्टी का भोग लगाकर आई थी। वह मधुर प्रसाद उनके मुख की शोभा तो बढ़ा ही रहा था, वह अपनी माँ को भी वह स्वादिष्ट मिट्टी चखाने आई थी। बेटी ने कहा- माँ खाओ’ (माँ खाओ) तो माता ने कहा-‘तुम्हीं खाओ। माँ उस पुलकित अंगों वाली और आँखों से अचरज बरसाती आखों वाली बेटी में अपने बचपन को मूर्तिमान देखकर निहाल हो गई। उसका बचपन वापस आ गया था।



Discussion

No Comment Found