1.

महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक’ के बारे में जानकारी प्राप्त कीजिए।

Answer»

महाराणा प्रताप मेवाड़ के बड़े शूरवीर और स्वाभिमानी राजा थे। उनके घोड़े का नाम चेतक था। वे उसे बहुत चाहते थे और हमेशा उसी पर सवारी करते थे। हल्दी-घाटी के युद्ध में लड़ते-लड़ते राणा प्रताप बुरी तरह घायल हो गए। वे अपने एक सरदार के कहने पर युद्ध के मैदान से बाहर जा रहे थे। तभी शत्रु के दो सिपाहियों ने उन्हें देख लिया। वे उनके पीछे पड़ गए। चेतक ने इसे भाँप लिया। रास्ते में चौड़ा नाला आया तो चेतक ने जोर की छलाँग मारी और नाले के उस पार हो गया। वहाँ गिरते ही चेन के प्राण निकल गए, लेकिन राणा प्रताप शत्रु के हाथों में जाने से बच गए। बाद में राणा प्रताप ने चेतक की याद में एक स्मारक बनवाया।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions