1.

महिलाएँ क्यों निम्न वेतन वाले कार्यों में नियोजित होती हैं?

Answer»

महिलाएँ निम्न कारणों से निम्न वेतन वाले कार्यों में नियोजित होती हैं

⦁     ज्ञान व जानकारी के अभाव में महिलाएं असंगठित क्षेत्रों में कार्य करती हैं जो उन्हें कम मजदूरी देते हैं। उन्हें अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी भी नहीं है।

⦁     महिलाओं को शारीरिक रूप से कमजोर माना जाता है इसलिए उन्हें प्रायः कम वेतन दिया जाता है।

⦁    बाजार में किसी व्यक्ति की आय निर्धारण में शिक्षा महत्त्वपूर्ण कारकों में से एक है।

⦁    भारत में महिलाएँ पुरुषों की अपेक्षा कम शिक्षित होती हैं। उनके पास बहुत कम शिक्षा एवं निम्न कौशल स्तर हैं। इसलिए उन्हें पुरुषों की तुलना में कम वेतन दिया जाता है।

⦁     महिलाएँ भौतिक एवं भावनात्मक रूप से कमजोर होती हैं।

⦁    महिलाएँ खतरनाक कार्यों (hazardous work) के लिए उपयुक्त नहीं होती हैं।

⦁     महिलाओं के कार्यों पर सामाजिक प्रतिबंध होता है।

⦁    महिलाएँ दूर स्थित, पहाड़ी एवं मरुस्थलीय क्षेत्रों में कार्य नहीं कर सकती।



Discussion

No Comment Found