1.

मिश्र वाक्य किसे कहते हैं ?

Answer»

मिश्र वाक्यरचना की दृष्टि से वाक्य के तीन प्रकारों में से एक है। जिस वाक्य में कोई अन्य उपवाक्य अथवा अंग वाक्य मिला हो, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं। जैसे- मैं जानता हूँ कि वह अभी आया है। इस वाक्य में ‘मैं जानता हूँ’ साधारण वाक्य हैं तथा ‘वह अभी आया’ अंग वाक्य या उपवाक्य है। इस प्रकार दोनों के योग से बना यह वाक्य मिश्र वाक्य कहलाता है। मिश्र वाक्य में संज्ञा उपवाक्य, विशेषण उपवाक्य या क्रिया विशेषण उपवाक्य होते हैं।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions