1.

मन बैठ जाना, पर्दापत्रक करना, फलना-फूलना, हवाइयाँ उड़ना, पर्दाफाश, ढाँढस बँधाना, कातर ढंग से देखना।

Answer»

मन बैठ जाना – उदास होना
वाक्य : बार-बार की असफलता से उसका मन बैठ गया है।

फलना-फूलना – विकसित होना, समृद्ध होना
वाक्य : महात्मा ने मुझे फलने-फूलने का आशीर्वाद दिया।

चेहरे पर हवाइयाँ उड़ना – चेहरे का रंग फीका पड़ना
वाक्य : लोगों का क्रोध देखकर कंडक्टर के चेहरे पर हवाइयाँ उड़ने लगीं।

पर्दाफाश करना – भेद खोलना
वाक्य : चोर पकड़ा गया तो उसने अपने साथियों का पर्दाफाश कर दिया।

ढाढ़स बंधाना – सांत्वना देना, तसल्ली देना
वाक्य : गरीब मजदूर के घर में चोरी हो जाने पर पुलिस ने उसे डाढ़स बंधाया।

कातर ढंग से देखना – भयभीत होकर देखना
वाक्य : सुरेश नकल करते हुए पकड़ा गया तो बड़े कातर ढंग से निरीक्षक की ओर देखने लगा।



Discussion

No Comment Found