Saved Bookmarks
| 1. |
“मन करता है” पाठ का सारांश लिखिए।(या)“मन करता है” कविता में बच्चे का मन क्या – क्या करना चाहता है? |
|
Answer» हिन्दी के प्रमुख कवि हैं सुरेंद्र विक्रम जी। आप इस कविता में बाल मनोविज्ञान पर ज़ोर देते हुए, बालक के दिल की सहज कल्पना का वर्णन करते हैं। एक बालक कहता है – सूरज बनकर आकाश में दौड लगाने को मेरा मन करता है। चाँद बनकर सब तारों पर अपना घमंड दिखाने को मन करता है। उसी तरह सुन्दर तितली बनकर बहुत दूर तक उड जाने को भी मेरा मन करता है। गीत की रानी कोयल बनकर मीठे-मीठे शब्द बोलने को मन करता है। सुन्दर पक्षी बनकर अपने कलरव से कोलाहल मचाने को मन करता है। उसी तरह हाथ में चरखी लेकर रंग-बिरंगी पतंग हवा में उडाने को मेरा मन करता है। |
|