1.

मंगलसेन को अपनी हैसियत पर क्यों नाज़ था? 

Answer»

मंगलसेन को अपनी हैसियत पर बड़ा नाज़ था। किसी ज़माने में फौज में रह चुका था, इस कारण अब भी सिर पर खाकी पगड़ी पहनता था। खाकी रंग सरकारी रंग है, पटवारी से लेकर बड़े-बड़े इन्स्पेक्टर तक सभी खाकी पगड़ी पहनते हैं। इस पर ऊँचा खानदान और शहर के धनीमानी भाई के घर में रहना, ऐंठता नहीं तो क्या करता?



Discussion

No Comment Found