| 1. |
मनपसंद त्यौहार का वर्णन करते हुए मित्र के नाम पत्र लिखिए। |
|
Answer» गुडिवाडा, प्यारे मित्र गणेश, मैं अब की बार इस पत्र में मन पसंद त्यौहार ‘दीवाली’ का वर्णन कर रहा हूँ। दीवाली हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है। यह हर साल आश्वयुजमास के अमावास्या को मनाया जाता है। इस दिन लोग बहुत सबेरे ही उठते हैं। सिरोस्नान करते हैं। नये – नये वस्त्र पहनते हैं। अच्छे – अच्छे ‘पकवान बनाते हैं। इस दिन लोग धन की देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। बच्चे इस दिन बड़ी खुशियाँ मनाते हैं। शाम को घरों में सड़कों पर, मंदिरों में दीप जलाते हैं। नरकासुर नामक राक्षस को श्रीकृष्ण सत्यभामा समेत युद्ध करके मार डाला। इस उपलक्ष्य में भी दीवाली मानते हैं। रात को अतिशबाजी होती है। पटाखें जलाते हैं। खुशियाँ मनाते हैं। तुम्हारे प्यारे मित्र, पता : |
|