| 1. |
मृदा से जल निकास कितने प्रकार से किया जाता है? जल निकास की एक विधि का वर्णन कीजिए। |
|
Answer» जल निकास की दो विधियाँ हैं 1. सतही खुली नालियों द्वारा। 2. भूमिगत बन्द नालियों द्वारा खुली निकास नालियों में खेत सतह से 30 सेमी गहरी तथा लगभग 75 सेमी ऊँची और सीधी नालियाँ बनाई जाती । हैं। इन्हें आगे बड़ी नाली में मिलाया जाता है। बड़ी नानी को प्राकृतिक नाले या नदी में डाला जाता है। भूमिगत बन्द नालियाँ : ये वहाँ बनाई जाती हैं,जहाँ भूजल स्तर ऊँचा होता है। ये नालियाँ तीन प्रकार की होती हैं 1. पोल जल निकास नालियाँ : लकड़ी के टुकड़ों को तिकोने आकार में रखकर ये जल निकास नालियाँ 80 से 90 सेमी गहरी, 30 सेमी चौड़ी बनाई जाती हैं। 2. स्टोन जल निकास नाली : इनमें पत्थरों का प्रयोग किया जाता है। 3. टाइल डेन्स : टाइल्स से बनी नालियाँ सर्वोत्तम होती हैं। |
|