| 1. |
“मृत्यु के कुछ समय पहले स्मृति बहुत साफ हो जाती है। कहानी के आधार पर स्पष्ट कीजिए। |
|
Answer» हजारासिंह और अन्य लोगों के चले जाने के बाद घायल लहनासिंह वजीरासिंह की गोद में सिर रखकर लेट गया। उसे अपने जीवन की घटनाएँ याद आने लर्गी। उसे बचपन की बात याद आने लगी। वह बारह वर्ष का था और लड़की आठ वर्ष की थी। दोनों कई बार अचानक मिल जाते थे। वह कुड़माई के बारे में पूछता परन्तु आशों के विरुद्ध उत्तर सुनकर उसे निराशा हुई। कई वर्षों के बाद सूबेदार के घर उससे फिर मिलना हुआ। वह सूबेदार की पत्नी थी। उसने बचपन की घटना की याद दिलाई। पति और पुत्र दोनों लाम पर जाते हैं। उनकी रक्षा की भीख माँगी। फिर अपने आँगन में लगाए हुए आम के पेड़ की याद आई। चाचा-भतीजे बैठकर आम खायेंगे। इस प्रकार अनेक बातें उसे याद आ रही थीं। अन्तिम समय में पुरानी बातें याद आती ही हैं, यह स्वाभाविक ही है। |
|