1.

मुद्रा का मूल्य मापदण्ड के रूप में कार्य बताइए ।

Answer»

वस्तु विनिमय प्रथा में वस्तु का विनिमय मूल्य याद रखना कठिन था । एक मन गैंह बराबर कितना चावल ? कितने मीटर कपड़ा ? कितने किलो घी, कितनी जोड़ी चप्पल ? आदि …..

मुद्रा ने इस कार्य को सरल बना दिया । मुद्रा के कारण कीमत निर्धारण सरल बना । वस्तु और सेवा की कीमत निश्चित होती है । परिणाम स्वरुप मूल्य की गणना सरल बनती है । मुद्रा मूल्य का तुलनात्मक अध्ययन सरल बनाता है ।



Discussion

No Comment Found