1.

मुद्रा के प्रकार बताइए ।

Answer»

वस्तु विनिमय प्रथा के समय से ही विनिमय के माध्यम या मूल्यसंग्रह के रूप में काम करनेवाले पशु या कीमती पत्थरों का उपयोग किया जाता था । उसके बाद धातु के सिक्को ने काम किया और बाद में कानूनमान्य मुद्रा के रूप में चलनी नोट और सिक्का आये । तथा बैंकिंग सिस्टम के विकास से बैंक-मुद्रा आयी । अब तो क्रेडिट कार्ड या ई-बैंकिंग में मुद्रा ने नया स्वरूप धारण किया ।

संक्षिप्त में मुद्रा के निम्नलिखित प्रकार हैं :

  1. वस्तु मुद्रा
  2. पशु मुद्रा
  3. धातु मुद्रा
  4. कागजी मुद्रा
  5. प्लास्टिक मुद्रा
  6. बैंक मुद्रा । अदृश्य या ई-मनी ।


Discussion

No Comment Found