| 1. |
मुद्रास्फीति के अन्य कारणों की चर्चा कीजिए । |
|
Answer» मुद्रास्फीति के मूल में दो कारण ही जवाबदार हैं : (i) मांग में वृद्धि और परंतु इनके अतिरिक्त भाववृद्धि के लिए अन्य परिबल भी जवाबदार हैं जिनकी चर्चा नीचे करेंगे : (1) करनीति : सरकार की टेक्सनीति में परिवर्तन हो, विशेष सरकार वस्तुओं और सेवाओं पर ऊँची दर से टेक्स बढ़ाये तब वस्तु का उत्पादन खर्च और कीमत में वृद्धि होती है । इस प्रकार ऊँची कर दर मुद्रास्फीति के लिए जवाबदार बन सकती है । (2) आयाती वस्तुओं की कीमत में वृद्धि : भारत में बहुत सारी वस्तुओं का आयात होता है । और अन्तर्राष्ट्रीय बाज़ार में कीमत बढ़ने से मुद्रास्फीति सर्जित होती है । (3) अभाव : जब कच्चा माल, बिजली या उत्पादन के लिए आवश्यक किसी भी बात की कमी खड़ी हो तब कीमत में वृद्धि होती है । उत्पादन प्रक्रिया में सम्मलित कोई भी घटना व्यापक और दीर्घकालीन कमी मुद्रास्फीति के लिये जवाबदार है । |
|