1.

‘मूक प्राणी मनुष्य से कम संवेदनशील नहीं होते।’ पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

Answer»

मूक प्राणी मनुष्य से भी अधिक संवेदनशील होते हैं। एक कुत्ता और एक मैना निबंध में हमने यही देखा। कुत्ता गुरुदेव के सानिध्य और उनका प्रेम प्राप्त करने के लिए दो मील दूर अनजान रास्ता तय करके यहाँ आ पहुँचा। और गुरुदेव का प्यारभरा स्पर्श पाकर उसका रोम-रोम आनंदित हो उठा। इसी प्रकार जब गुरुदेव का चिताभस्म आश्रम में लाया गया तब भी यह कहीं से आकर उस चिताभस्मवाले कलश के पास बैठ गया और उत्तरायण (भवन का नाम) तक साथ में गया। अपने स्नेहदाता के प्रति समर्पित वह कुत्ता वास्तव में मानवीय संवेदनाओं का परिचय देता है।



Discussion

No Comment Found