| 1. |
My question is flower se dawai kese banti ha in hindi |
|
Answer» ी गुड़हल के फायदेगुड़हल खूबसूरत फूलों वाला पौधा है। यह आमतौर पर ट्रॉपिकल और गर्म क्षेत्रों में पाया जाता है। आयुर्वेद में गुड़हल को कई बीमारियों में उपयोगी माना जाता है। 2008 में यूएसडीए के अध्ययन में पाया गया कि गुड़हल का चाय पीने से ब्लड प्रेशर कम होता है। इसका इस्तेमाल खांसी, बालों के झड़ने और बालों के सफेद होने की समस्या से निजात पाने के लिए किया जाता है।किडनी की समस्यागुड़हल को किडनी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गुड़हल की पत्ती से बनी चाय को कई देशों में दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। किडनी के रोगी इस चाय को बिना शक्कर के पियें। यह किडनी की पथरी को दूर करने में भी मदद करती है।3सर्दी और खासी में फायदेमंदगुड़हल की पत्ती विटामिन सी से भरपूर होती है। चाय या अन्य रूपों में इसका सेवन करने से सर्दी और खांसी से राहत मिलती है। अगर किसी को सर्दी लगती हो, तो उसे गुड़हल की चाय का सेवन करना चाहिए।4गजब का हेयर कंडीशनरगुड़हल की पत्ती और इसके फूल की पंखुड़ी से पेस्ट बनाकर उसका इस्तेमाल प्राकृतिक हेयर कंडीशनर के तौर पर किया जा सकता है। जब इसे शैंपू के बाद लगाया जाता है तो यह बालों के रंग को काला करता है और डैंड्रफ से भी छुटकारा दिलाता है।5त्वचा की खास देखभालगुड़हल का इस्तेमाल कॉस्मेटिक स्किन केयर में भी किया जाता है। चीन की परंपरागत दवाओं में गुड़हल की पत्ती का इस्तेमाल एंटी-सोलर एजेंट के रूप में किया जाता है। यह अल्ट्रावाइलेट रेडिएशन को सोखकर आपकी त्वचा को नया रंग और रूप देता है। इतना ही नहीं त्वचा की झुर्रियों से भी निजात दिलाने में गुड़हल का इस्तेमाल होता है।6बीपी से बचायेगुड़हल हाईबीपी को नियंत्रित करने में मदद करता है। गुड़हल की पत्ती से बनी चाय पीने से रक्तचाप की समस्या दूर होती है। जो व्यक्ति ब्लड प्रेशर कम करना चाहते हैं, उन्हें नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए।7कोलेस्टेरोल करे कमबैड यानी एलडीएल कोलेस्टेरोल को कम करने में भी गुड़हल काफी मदद करता है। गुड़हल की पत्ती की चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। गुड़हल में पाए जाने वाले तत्व अर्टरी में प्लैक को जमने से रोकते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।8घाव पर करे वारगुड़हल का तेल का इस्तेमाल खुले घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। इसके साथ ही कैंसर से हुए घाव पर भी गुड़हल का तेल लगाने से काफी लाभ होता है। साथ ही ये कैंसर के प्रारंभिक चरण में अगर गुड़हल का इस्तेमाल किया जाए तो यह उसे रोकने में मदद करता है।9वजन कम करने और पाचन में सहायकगुड़हल का सेवन भूख को काबू रखने में मदद करता है। इसका सेवन लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है। गुड़हल की पत्तियों को पानी में उबालकर पीने से भूख भी कम लगती है और पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। इससे शरीर से गैर जरूरी फैट खत्म हो जाता है। |
|