| 1. |
NCERT कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान - पृथ्वी हमारा आवास (भूगोल) ,पाठ 3 पृथ्वी की गतियाँ के सभी प्रश्न उत्तर |
|
Answer» 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए। (i) पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण क्या है? (II) घूर्णन एवं परिक्रमण को परिभाषित करें। (iii) लीप वर्ष क्या है? (iv) उत्तर एवं दक्षिण अयनांतों में अंतर बताइए। (v) विषुव क्या है? (vi) दक्षिणी गोलार्ध में उत्तरी गोलार्ध की अपेक्षा उत्तर एवं दक्षिण का अयनांत अलग-अलग समय में होता है, क्यों? (vi) ध्रुवों पर लगभग 6 महीने का दिन एवं 6 महीने की रात होती है, क्यों? 2. सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए। (i) पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर की गति को कहा जाता है- क. घूर्णन ख. परिक्रमण ग. झुकाव (ii) सूर्य की सीधी किरणें विषुवत् वृत्त पर किस दिन पड़ती हैं। क. 21 मार्च ख. 21 जून ग. 22 दिसंबर (iii) गर्मी में क्रिसमस का पर्व कहाँ मनाया जाता है- क. जापान ख. भारत ग. ऑस्ट्रेलिया (iv) ऋतुओं में परिवर्तन पृथ्वी की किस गति के कारण होता है। क. घूर्णन ख. परिक्रमण ग. गुरुत्वाकर्षण 3. खाली स्थान भरें। (i) एक लीप वर्ष में दिनों की संख्या ____ होती है। (ii) पृथ्वी की प्रतिदिन की गति को ____कहते हैं। (iii) पृथ्वी सूर्य के चारों ओर ____ कक्षा में घूमती है। (iv) 21 जून को सूर्य की किरणें ____ रेखा पर सीधी पड़ती हैं। (v) ____ ऋतु में दिन छोटे होते हैं। |
|