1.

निबंध लेखन : बाल दिवस

Answer»

पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधान मंत्री थे। वे आधुनिक भारत के निर्माता हैं। वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे । बच्चे भी बड़े प्यार से उनको चाचा नेहरू कहते थे। उनका जन्म नवंबर 14 को हुआ था। इसलिए हर साल नवंबर 14 को बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों को छुट्टी दी जाती है।

बाल दिवस के दिन बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। स्कूलों में बच्चों के लिए लेखन, भाषण, चित्रकला आदि में प्रतियोगिता होती है । विजेताओं को पुरस्कार दिये जाते हैं। बच्चों से संबंधित फ़िल्मों का प्रदर्शन किया जाता है। बच्चों में मिठाइयाँ बाँटी जाती हैं।

नेहरूजी के जीवन से संबंधित कुछ कार्यक्रम भी होते हैं। नेहरूजी की सेवाओं की याद करते हैं। कहींकहीं स्वस्थ और सुंदर बालकों को पुरस्कार देते हैं । कुछ शहरों में गरीब बच्चों को कपडे, मिठाइयाँ आदि बाँटते हैं।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions