1.

निबंध लेखन :बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ

Answer»

बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ एक नई योजना है। जो देश की बेटियों के लिए चलायी गयी है। बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ योजना का उद्घोष स्वयं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 22 जनवरी 2015 को पानीपत हरियाणा में किया।

भारत देश में जन संख्या तो बड़ी तादात में फैल रही है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इस बढ़ती हुई जनसंख्या में लडकियों का अनुपात कम होता जा रहा है। वर्ष 2001 में की गयी गणना के अनुसार प्रति 1000 लडकों में 927 लडकियाँ थी जो आंकडागिरकर 2011 में 918 हो गया।

आधुनिकीकरण के साथ – साथ जहाँ विचारों में भी आधुनिकता आनी चाहिए वहाँ इस तरह के अपराध बढ़ रहे हैं। आगर इसी तरह वर्ष दर वर्ष लडकियों की संख्या होती रही तो एक दिन देश अपने आप ही नष्ट होने की स्थिति में होगा।

कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, बेटियों की सुरक्षा के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। आये दिन छेड़-छाड बलात्कार जैसे घिनौने अपराध बढ़ रहे हैं। इनको भी नियंत्रित करने हेतु इस योजना को शुरु किया गया है।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions