1.

निबंध लेखन : दूरदर्शन

Answer»

दूरदर्शन को ‘टेलिविज़न’ भी कहते हैं। “टेली”का अर्थ है दूर और “विज़न” का अर्थ है प्रतिबिंब। जिस यन्त्र की सहायता से दूर-दूर के दृश्यों का प्रतिबिंब हम घर बैठे देख सकते हैं उसे दूरदर्शन कहते हैं। देखने में यह रेडियो जैसा होता है। इसमें एक परदा लगा रहता है। परदे पर सारे दृश्य दिखायी देते हैं। फ़िल्म और नाटक भी देख सकते हैं। इसमें दृश्य और ध्वनि दोनों का समन्वय प्रसार किया जाता है। इन्हें प्रसारित करने का साधन रेडियो स्टेशन के समान होता है | इसकी महानता का श्रेय महान वैज्ञानिक डॉ. भाभा के प्रयत्नों से हैं।

दूरदर्शन से बहुत लाभ हैं। व्यापार, सामाजिक कार्य, वाद-विवाद, खेल, कृषि विज्ञान, नृत्य आदि इसके द्वारा दिखाये जा सकते हैं। दिन -ब -दिन इसकी माँग बढ रही है। अब गाँवों में भी इसका प्रसार अच्छी तरह हो रही है। इसके सुधार में वैज्ञानिक रात – दिन काम कर रहे हैं।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions