1.

निबंध लेखन :मानव जीवन में जल का महत्वपूर्ण स्थान है

Answer»

जल हमारे लिए अत्यंत आवश्यक घटक है। यह प्रकृति का अनमोल उपहार है। जल के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। ऐसा माना जाता है कि जल ही जीवन है। यह अमृत समान है।

मनुष्य के साथ – साथ पशु – पक्षी, पेड – पौधे सभी के लिए अत्यंत आवश्यक है। सब का जीवन जल पर निर्भर है। दैनिक जीवन के लिए बहुत आवश्यक हैं। पानी, पीना, नहाना, भोजन करना, कपडे धोना, फसलें पैदा करना आदि के लिए जल बहुत महत्वपूर्ण है। जल के बिना हमारे जीवन की कल्पना करना कठिन है।

जल समुद्र, नदी, तालाब, पोखर, कुआँ, नहर इत्यादि में पाया जाता है। आजकल हर जगह पानी की बर्बादी हो रही है। जल प्रदूषित हो रहा है। जल की कमी के कारण हमें फसलों की उपज कम होती है। अनाज के दाम बढ जाते हैं। पर्यावरण को काफी नुकसान होता है। पीने का पानी महंगा बन जायेगा। इसलिए हम सब को –

  • जल को दूषित नहीं करना चाहिए।
  • ज़मीन में जल का स्तर बनाये रखना चाहिए।
  • पानी को बचाये रखना है।
  • जल संरक्षण करना चाहिए।
  • बरसात के पानी को इकट्टा करना चाहिए।
  • पानी के रख – रखाव के लिए तालाब आदि बनाना चाहिए।
  • पानी का इस्तेमाल कम से कम मात्रा में करना चाहिए।
  • स्वच्छ पानी का महत्व जानना चाहिए।
  • पानी को पानी की तरह नहीं बहाना चाहिए।


Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions